फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामला: गवाह का बयान हुआ दर्ज, 19 अक्तूबर को होगी अगली सुनवाई

Mon, 14 Oct 2024 10:09 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

अदालत ने 10 मई को छह महिला पहलवानों की शिकायत पर दर्ज मामले में सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अन्य आरोप तय करने का आदेश दिया था। कहा था कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।
विज्ञापन
सांसद बृजभूषण शरण सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में एक गवाह का बयान दर्ज किया। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियंका राजपूत ने गवाह का बयान दर्ज किया। साथ ही, मामले को आगे की कार्यवाही के लिए 19 अक्तूबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन


अदालत ने 10 मई को छह महिला पहलवानों की शिकायत पर दर्ज मामले में सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अन्य आरोप तय करने का आदेश दिया था। कहा था कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। इससे पहले कोर्ट ने सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354 ए और 506 के तहत आरोप तय करने का निर्देश दिया था। सिंह के खुद को निर्दोष बताने के बाद मजिस्ट्रेट ने 21 मई को आरोप तय किए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें