केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की महिला अधिकारी ने रविवार सुबह सेक्टर-37 स्थित आवास पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस को बाथरूम में शव मिला।
घटनास्थल से सुइसाइड नोट मिला। गौरी कैरोल केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस के पद पर नियुक्त थीं। वह सेक्टर-37 स्थित मकान नंबर-38 की पहली मंजिल पर बेटे के साथ रहती थीं, जबकि उनके माता-पिता नीचे वाले फ्लोर पर रहते थे।
बताया गया है कि वह काफी समय से परेशान चल रही थीं। रविवार तड़के करीब 4:30 बजे उसके पिता किचन में पानी पीने आए। वहां गौरी का एक नोट मिला, जिसमें लिखा था कि उसने जहर खा लिया है...।