दाउदपुर निवासी महिला सफाईकर्मी कमला ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उसे ओमेगा सेक्टर स्थित सीनियर सिटीजन में ढाई से तीन लाख रुपये की कीमत के आभूषण मिले।
कमला ने आरडब्ल्यूए के माध्यम से दंपति के आभूषण लौटा दिए। इस पर आरडब्ल्यूए, सोसाइटी के लोगों और दंपति ने महिला को सम्मानित किया। होंडा सीएल कंपनी में काम करने वाले अंबर गुप्ता 2012 से सीनियर सिटीजन सोसायटी में परिवार सहित रहते हैं।
तीन माह पहले चोरों के डर से अंबर गुप्ता की पत्नी नीलम गुप्ता ने करीब ढाई से तीन लाख रुपये की कीमत के जेवरात अलमारी से निकालकर रजाइयों में छुपाकर रख दिए थे। अंबर ने 25 नवंबर को रजाइयों को निकालकर धूप में सुखा दिया।