फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हाट में फ्री वाई-फाई शुरू, लेकिन ये रहेगी शर्त

Mon, 28 Sep 2015 09:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार ने विश्व पर्यटन दिवस पर रविवार को आईएनए स्थित दिल्ली हाट से फ्री वाई-फाई की सुविधा शुरू की। आम लोग पहले बीस मिनट तक इस सुविधा का फायदा ले सकेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद सुविधा सशुल्क होगी। दूसरी तरफ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने रविवार सुबह की शुरुआत कुतुब मीनार से की।

यहां उन्होंने करीब सात किमी के दायरे में आने वाले ऐतिहासिक स्थलों का चक्कर लगाने वाले साइकिल टूर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लाखों पर्यटक, लाखों अवसर थीम पर आयोजित इस टूर के दौरान लोगों ने मुगल कालीन धरोहर का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


इसके बाद मिश्रा आईएनए स्थित दिल्ली हाट पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर फ्री वाई-फाई सुविधा शुरू की।
विज्ञापन

कपिल मिश्रा ने स्पष्ट की सरकार की नीति

यूजर्स को पहले बीस मिनट तक सुविधा मुफ्त मिलेगी। इसके बाद शुल्क देना होगा।  दूसरी तरफ लाजपत नगर में स्ट्रीट फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया।

इसके अलावा पर्यटन विभाग केसभी सूचना केंद्रों को फूलों से सजाया गया था। यहां आने वाले पर्यटकों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया।

वहीं, दिल्ली पुलिस और बीएसएफ., आईटीबीपी, बीएसएफ ने दिल्ली हाट में शाम 6-7 बजे के बीच बैंड का आयोजन किया। कपिल मिश्रा के मुताबिक, दिल्ली सरकार पूरी दिल्ली में फ्री वाई फाई की सुविधा देने जा रही है।

लेकिन उससे पहले पर्यटन स्थलों को फ्री वाईफाई से जोड़ा जाएगा। राजधानी में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण काम हो रहे हैं। जल्द ही इसका असर भी दिखने लगेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें