फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फरवरी तक रद्द रहेंगी 30 रेलगाड़ियां

Wed, 31 Dec 2014 01:02 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल यात्रियों के लिए बुधवार से परेशानी और बढ़ जाएगी। ठंड और कोहरे की वजह से 30 ट्रेनें रद्द कर दी गईं हैं। इनमें गाजियाबाद से गुजरने वाली 14 ट्रेनें शामिल हैं। इनका संचालन अब 15 फरवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन


ऐसे में बाकी ट्रेनों पर पैसेंजर लोड बढ़ जाएगा और टिकट पाने के लिए मारामारी मचेगी। रेलवे पीआरओ एएस नेगी ने बताया कि अधिकांश ट्रेनें 31 दिसंबर से रद्द कर दी जाएंगी और कुछ ट्रेनें 1 व 2 जनवरी से रद्द की जाएंगी।

रद्द होने वाली ट्रेनों में लिच्छवी एक्सप्रेस, गढ़वाल एक्सप्रेस, उज्जैनी, सिक्किम महानंदा, अंबाला एक्सप्रेस, सियालदह-दिल्ली एक्सप्रेस, आनंद विहार कोलकाता एक्सप्रेस (अप और डाउन ट्रेनें) गाजियाबाद से होकर गुजरती हैं।
विज्ञापन


ये ट्रेनें भी रहेंगी रद्द
वाराणसी-देहरादून, सिक्किम महानंदा, अमृतसर-सहरसा जनसेवा, बरौनी-लखनऊ, कुंभ एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लुधियाना शताब्दी, सियालदह-दिल्ली बाई-वीकली, नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी, आनंद विहार-राजेंद्रनगर जनसाधारण, इलाहाबाद-हरिद्वार, मोगा-नई दिल्ली शताब्दी 15 फरवरी तक रद्द रहेंगी।

कोलकाता से आनंद विहार जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस सिर्फ कोलकाता से मुगलसराय तक चलेगी। इसके अलावा सात अन्य ट्रेनें आंशिक  रद्द रहेंगी।

साहिबाबाद-गाजियाबाद के बीच ट्रैफिक बहाल
रेलवे इंजीनियरों की मशक्कत के बाद तीसरे दिन मंगलवार को ट्रैफिक सिग्नल दुरुस्त हो पाए। मंगलवार सुबह 6:40 बजे दिल्ली की ओर जाने वाली और दोपहर 12:10 बजे दिल्ली से आने वाली लाइन के सभी सिग्नल ठीक कर लिए गए।
विज्ञापन


साढ़े 12 बजे साहिबाबाद और गाजियाबाद के बीच ट्रैफिक बहाल कर दिया गया। इससे पहले दोपहर तक दिल्ली से आने और जाने वाली करीब 50 ट्रेनें प्रभावित रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें