भांग खिलाकर नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामले में एक अन्य दोषी युवक को अदालत ने 12 साल कैद की सजा सुनाई है।
अदालत ने दोषियों के प्रति नरमी बरतने से इनकार करते हुए कहा कि पीड़िता के पिता ने रिश्तों में उसके भरोसे को तोड़ा है जिसे वह कभी नहीं भूल पाएगी।
मामला दिल्ली के उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके का है।