फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें! अगले हफ्ते से ट्रेन यात्रियों की बढ़ेंगी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीआर के रेल यात्रियों की परेशानी और बढ़ने वाली है। चौथी लाइन के निर्माण की वजह से दिल्ली-पलवल रूट पर मेगा ब्लॉक शुरू होने के साथ ही अब दिल्ली-शामली रूट पर भी निर्माण कार्य शुरू करने का निर्णय रेलवे ने लिया है।
विज्ञापन


इस निर्णय से अब दिल्ली-शामली-सहारनपुर रूट पर चलने वाली ट्रेनें भी निरस्त रहेंगी। 30 अगस्त और 6 सितंबर को अब उस दिशा में भी आवागमन करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।

उत्तर रेलवे शामली-सहारनपुर रेल सेक्शन पर चार कम ऊंचाई के सब-वे का निर्माण शुरू करने जा रहा है। इससे 30 अगस्त को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक 5 घंटे 30 मिनट तक और 6 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 3:30 बजे तक 5 घंटे 30 मिनट तक दो मेगा ब्लॉक रहेंगे।
विज्ञापन

20 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी ट्रेनें

30 अगस्त के पहले प्री-ब्लॉक रहेगा। इस दौरान 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलेंगी। इस दौरान ट्रेन संख्या 4025/74026 दिल्ली जंक्शन-शामली-दिल्ली जंक्शन डीईएमयू ट्रेन शामली और सहारनपुर के बीच निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 51910/51911 सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन शामली रेलवे स्टेशन पर ही समाप्त हो जाएगी। यह ट्रेन शामली और सहारनपुर के बीच निरस्त रहेगी।

ट्रेन संख्या 74021/74024 दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर-दिल्ली जंक्शन-सहारनपुर डीईएमयू ट्रेन बड़ौत स्टेशन तक ही चलेगी। ट्रेन संख्या 54475 दिल्ली जंक्शन-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन को बड़ौत रेलवे स्टेशन पर 60 मिनट के लिए रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों की तरफ भी ध्यान जरूर दें

ट्रेन संख्या 54476 हरिद्वार-दिल्ली जंक्शन पैसेंजर ट्रेन 30 अगस्त को सहारनपुर-शामली रेल सेक्शन के बीच 120 मिनट के लिए और 6 सितंबर को सहारनपुर-काशीमपुर खेड़ी सेक्शन में 150 मिनट के लिए रोककर चलाई जाएगी।

ट्रेन संख्या 54471 दिल्ली जंक्शन-ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन दिल्ली स्टेशन से शाम 5:35 की जगह शाम 6:50 बजे चलेगी। 6 सितंबर को यह ट्रेन शाम 5:35 की जगह शाम 7:25 बजे चलेगी।

ट्रेन संख्या 54475 दिल्ली जंक्शन- ऋषिकेश पैसेंजर ट्रेन 6 सितंबर को दिल्ली जंक्शन से सुबह 10:30 बजे की  जगह दोपहर 12:30 बजे चलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें