फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के आरोपी पादरी का अब अमेरिकी करेगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने अमेरिका में एक लड़की से यौन प्रताड़ना के आरोपी जोसेफ पालनीवेल जीयापाल नामक पादरी के प्रत्यर्पण की इजाजत दे दी। आरोपी वर्ष 2005 में गिरफ्तारी के डर से भारत भाग आया था और अमेरिका ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है।
विज्ञापन


पटियाला हाउस स्थित मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अजय गर्ग ने शनिवार को अपने फैसले में कहा कि अमेरिका द्वारा पेश दस्तावेज और साक्ष्य का अध्ययन करने के बाद वे महसूस करते हैं कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा चलाने का ठोस आधार है।

अदालत ने कहा कि साक्ष्य से स्पष्ट है कि आरोपी ने लड़की का यौन शोषण किया और उसे धमकी दी। आरोपी के उस तर्क को खारिज कर दिया कि वह 31 अगस्त 2005 को अपनी मां को देखने भारत आया था और भेदभाव के चलते उसे फर्जी मामले में फंसाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

देह व्यापार करवाने वाली महिला गिरफ्तार

असम की रहने वाली 13 साल की किशोरी को बंधक बनाकर उससे जबरन देह व्यापार करवाने के आरोप में महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच में किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

ओखला थाना पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर आरोपी महिला के सहयोगियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि ओखला इलाके में एक किशोरी घूम रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को लेकर थाने गई। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि वह असम की रहने वाली है। बदरपुर में रहने वाले कुछ लोगों ने उसे कई माह से बंधक बनाकर रखा था और उससे देह व्यापार करवाते थे। शनिवार को वह उनके चंगुल से भागने में सफल रही। किशोरी ने बताया कि वहां अन्य किशोरियों को बंधक बनाकर रखा गया है।

पुलिस ने किशोरी के निशानदेही पर बदरपुर से गुद्दी नाम की महिला को दबोच लिया। जांच में पता चला कि पकड़ी गई महिला बिहार की रहने वाली है और मानव तस्कर गिरोह के साथ काम करती है।

उसका अपने पति से तलाक हो गया है। उसने एक अन्य युवक से शादी कर ली है। उसके पति को महिला के करतूत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ओखला थाने की पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें