फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने बाइक नहीं दिलाई तो खुद को आग लगाई

Mon, 31 Mar 2014 01:39 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कविनगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में तैनात सफाई कर्मचारी अमित (19) ने रविवार दोपहर घर में खुद को आग लगा ली। अमित पिता के बाइक खरीदने के लिए पैसे न देने से नाराज था। गंभीर रूप से झुलसी हालत में परिजनों ने उसे एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कविनगर डी ब्लाक में डबल पानी की टंकी के पास अमित परिवार केे साथ रहता है। पिता सुरेश नगर निगम में सफाई कर्मचारी हैं, जबकि अमित कमला नेहरू नगर स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर सफाई कर्मचारी है।

जिला अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि अमित ने 15 हजार रुपये में किसी बाइक का सौदा कर लिया था। वह पिता से बाइक के लिए पैसे मांग रहा था। पिता के मना करने से वह नाराज था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को माता-पिता बाजार गए थे। घर में अमित की छोटी बहन थी। दोपहर करीब दो बजे उसने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें