फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीए की छात्रा ने काट लीं हाथ की नसें

Mon, 31 Mar 2014 01:33 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कविनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने हाथ की नसें काटकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे एनएच-24 स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया इसका पता नहीं चल सका है। हालांकि छात्रा पढ़ाई में तेज बताई गई है।

सीओ द्वितीय अतुल यादव ने बताया कि छात्रा रूही है। उसका परिवार झारखंड का रहने वाला है और मुरादनगर में रहता है। उसके पिता डाक्टर हैं। छात्रा महागुनपुरम में रह रही थी। वह एनएच-24 स्थित एक शिक्षण संस्थान में एमबीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।
विज्ञापन


रविवार को उसने हाथ की नसें काट लीं। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की।

बता दें कि विद्यार्थियों को आत्महत्या ही आखिरी और आसान उपाय नजर आता है। इससे पहले भी कई छात्र-छात्राएं कम मार्क्स आने या अन्य वजहों से आत्महत्या या जान देने की कोशिश कर चुके हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें