यूपी गेट पर दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग हटाने के बाद एनएच-9 और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से एम्बुलेंस व छाेटे चार पहिया वाहन निकल रहे हैं। इस दाैरान एसडीएम, एडीएम सिटी और एसपी सिटी सेकेंड ने निरीक्षण किया।
कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की तमाम सीमाओं पर देशभर से आए किसान बीते 11 महीने से प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते हफ्ते सड़क खाली करने को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जहां किसानों ने कहा कि रास्ते उन्होंने नहीं बल्कि पुलिस ने बंद कर रखे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को गाजीपुर बॉर्डर और टीकरी बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग को हटा दिया।
विज्ञापन
हालांकि इसके बाद भी शनिवार को गाजीपुर बॉर्डर से ट्रैफिक सुचारू रूप से नहीं चल सका। इसकी वजह है कि अभी भी किसानों ने मेन रोड पर टेंट लगाए हुए हैं और दूसरी तरफ यूपी पुलिस ने खोड़ा कॉलोनी के पास बैरिकेडिंग की हुई है। यही वजहें हैं कि आज भी गाजीपुर बॉर्डर से ट्रैफिक सही से नहीं चल सका।