फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों की बाइक पेड़ से टकराई, दो की मौत एक घायल, शादी समारोह से लौट रहे थे

विज्ञापन
Youth's bike collided with tree, two killed, one injured, returning from marriage ceremony
विज्ञापन
बल्लभगढ़। रविवार को गांव छांयसा से शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे युवकों की बाइक पेड़ से टकरा गई। घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। घायल किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना छांयसा प्रभारी कुलदीप ने बताया कि सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित राजीव कॉलोनी निवासी कृष्ण (24), मनीष (21) और गौरव (16 ) अपने दोस्त छांयसा निवासी सोहनपाल की भतीजी की शादी में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सभी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में घरोड़ा मोड़ के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। तीनों युवक एक गड्ढे में जा गिरे। सुबह किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि तीन लड़के गड्ढे में पडे़ हैं। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने कृष्ण और मनीष को मृत घोषित कर दिया। गौरव का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें