फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गाड़ी में बैठे युवक के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-16 मार्केट में गाड़ी में बैठे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपी ने अपने 5-6 साथियों को बुलाकर लाठी-डंडों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

मेडिकल जांच में पीड़ित की नाक की हड्डी में फ्रैक्चर की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ओल्ड फरीदाबाद निवासी विशाल ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो अगस्त को रात करीब 12:40 बजे वह सेक्टर-16 स्थित मार्केट में अपनी कार में बैठकर भाई से फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान गांव अजरौंदा निवासी अक्षय सैनी शराब के नशे में वहां आया और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने फोन कर अपने 5-6 साथियों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने लाठी-डंडों से मारपीट की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बीके अस्पताल में कराए गए मेडिकल परीक्षण में पीड़ित के शरीर पर कई चोटें मिलीं। थाना सेक्टर-17 में तीन अगस्त को आरोपी अक्षय सैनी और उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें