फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक पर चाकू से हमला, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़। सदर बल्लभगढ़ थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नीमका (भूपगढ़) निवासी धीरेन्द्र उर्फ धीरू ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 1 अगस्त को वह अपने दोस्त मुकुल के बुलाने पर बल्लभगढ़ आया था।
विज्ञापन

इसके बाद वह मुकुल और उसके दोस्तों के साथ दयालपुर स्थित सोनू गोठी के कार्यालय पहुंचा। शिकायत के अनुसार, कार्यालय में पहले से 10 से 15 लोग मौजूद थे। इनमें से हन्नी उर्फ हेमंत, चिंटू अत्री और दीपक वर्मा को वह पहचानता था। आरोप है कि वहां पहुंचते ही हन्नी ने उस पर कांच की बोतल से हमला कर दिया और जातिसूचक टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हन्नी ने चाकू से उसके पेट के दाहिने हिस्से पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित का आरोप है कि हन्नी, चिंटू और अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद लोगों ने उसे बचाया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी गाड़ी के टायर भी चाकू से फाड़ दिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें