फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: युवक की मौत पर परिजनों ने अस्पताल पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी अस्पताल के डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत पर परिजनों ने बृहस्पतिवार को जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप हैं कि उनके बेटे को गलत इंजेक्शन देने की वजह से मौत हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। फिलहाल पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

छायंसा निवासी बलवीर को 11 सितंबर को पैर में चोट लगने पर सेक्टर-8 स्थित एक निजी अस्पताल में पैर में रॉड डाली गई थी। आरोप है कि डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन के लिए बेहोशी का इंजेक्शन रीड़ की हड्डी में लगाया गया। इसके कुछ घंटे वाद बलवीर की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। आरोप है कि डॉक्टरों ने मामले को बिगड़ता देख मरीज को सेक्टर-16 के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे वहां न ले जाकर एनआईटी पांच स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के कुछ देर बाद मरीज को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मंगलवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया था। बृहस्पतिवार को परिवार के 15/20 लोग सेक्टर 8 अस्पताल पहुंचे और हंगामा करने लगे। लोगों का आरोप है कि बलवीर की गलत तरीके से बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के कारण मौत हुई है। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के गेट पर ताला जड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाया और परिजनों को शांत कराया गया। इसके बाद परिजन लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें