फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: फरीदाबाद में चोर समझकर युवक को पीटा... सुबह मिला शव, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Sun, 06 Jul 2025 06:52 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

परिजनों का आरोप है कि सेक्टर के सुरक्षाकर्मी ने विकास को चोर समझ लिया। इसके बाद उसके साथ तीन सुरक्षाकर्मियों ने लाठी डंडे से मारपीट की। इस दौरान एक ने वीडियो भी बनाया। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि युवक को कुछ सुरक्षाकर्मी लाठी डंडे से पीट रहे हैं।
विज्ञापन
युवक को पीट-पीटकर मार डाला - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के सेक्टर-10 स्थित राजस्थान सेवा सदन के बाहर 28 वर्षीय एक युवक का शव मिला है। मृतक के परिजनों का कहना है कि सेक्टर की देखरेख के लिए कुछ सुरक्षा कर्मी को लगाया हुआ है। उन्होंने युवक को चोर समझकर लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी है। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-81 में रहने वाले भरतपाल ने बताया कि वह सेक्टर-10 स्थित राजस्थान सेवा सदन में सुरक्षाकर्मी के पद पर पिछले 20 वर्षों से काम कर रहे हैं। उनके तीन बेटे हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा विकास मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है। उसकी दो बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि विकास की पत्नी कुछ दिनों से मायके पलवल गई हुई थीं। शनिवार की शाम को वह अपनी पत्नी से मायके में मिलने के लिए गया था। वहां से आने के बाद रात को 10 बजे के करीब वह उनसे मिलने के लिए भवन में आया था। मिलने के बाद वह वापस चला गया और वह भी भवन में जाकर सो गया। 

विज्ञापन

उसके बाद सुबह जब दूसरा सुरक्षाकर्मी आया तो उसने उनको बताया कि भवन के बाहर एक युवक पड़ा हुआ है। उसने उस युवक को जाकर देखा तो उसको पता चला कि वह उसका बेटा विकास था। जिसके शरीर पर काफी चोट के निशान थे। इस घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे को सुरक्षाकर्मी ने लाठी डंडे से पीटा है। जिसका वीडियो भी बनाया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि सुरक्षाकर्मी ने मृतक विकास को सड़क पर बैठाया हुआ है और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। थाना सेक्टर-8 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

चोर समझकर की मारपीट
परिजनों का आरोप है कि सेक्टर के सुरक्षाकर्मी ने विकास को चोर समझ लिया। इसके बाद उसके साथ तीन सुरक्षाकर्मियों ने लाठी डंडे से मारपीट की। इस दौरान एक ने वीडियो भी बनाया। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि युवक को कुछ सुरक्षाकर्मी लाठी डंडे से पीट रहे हैं। उस युवक का शव सुबह सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। सुरक्षाकर्मी को उसके पास से एक चाबी मिली जिससे उनको आशंका थी कि वह उस चाबी से घरों में चोरी करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें