फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से की डेढ़ लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। कनाडा में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक के साथ एक लाख 81 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। युवक से वीजा के नाम पर ठगी की गई। थाना सेंट्रल साइबर में पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिव एन्क्लेव पार्ट-1 इस्माइलपुर निवासी कल्याण कुमार गुप्ता ने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सोशल मीडिया पर कनाडा में नौकरी दिलाने के बारे में विज्ञापन देखा था। उस विज्ञापन में दिए गए नंबर से संपर्क किया, तो एंजेल एंडरसन नाम की महिला से चैट के माध्यम से बताया कि वह कनाडा में नौकरी दिलाने का काम करती हैं। सहमति जाहिर करने पर आरोपी ने कहा कि वह टिकट कर देंगी, वीजा युवक को खुद करना होगा। वीजा लेने के लिए उन्होंने आरोपी द्वारा बताए गए खाते में 7 मार्च को 23600 रुपये डाल दिए। उसके बाद वीजा बनाने के लिए प्रोसेसिंग चार्ज, कंसल्टेंसी चार्ज, टैक्स चार्ज के नाम पर 1.81 रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें