फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: ग्रामीण सीएचसी पर शुरू होगी एक्स-रे सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीके अस्पताल पर मरीजों की भीड़ का दबाव घटेगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल पर बढ़ते मरीजों के दबाव को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में भी एक्स-रे जांच सुविधा शुरू करने की तैयारी कर ली है। अब तक यह सुविधा केवल जिला नागरिक अस्पताल और प्रथम रेफरल इकाइयों तक सीमित थी, जिसके चलते हड्डी रोग ओपीडी में रोजाना 300 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। नई व्यवस्था लागू होने के बाद मरीजों को नजदीक में ही जांच की सुविधा मिल सकेगी।



स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले के तिगांव, खेड़ीकलां, कौराली और धौज स्थित सीएचसी पर एक्स-रे मशीनें स्थापित की जाएंगी। लंबे समय से लंबित इस योजना को अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है और मशीनों की स्थापना प्रक्रिया तेज कर दी गई है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही इन केंद्रों पर एक्स-रे जांच शुरू कर दी जाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को सबसे ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद है। अब तक छोटी-छोटी जांच के लिए भी लोगों को बीके अस्पताल का रुख करना पड़ता था, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी होती थी। नई व्यवस्था के बाद मरीजों को अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ही जांच उपलब्ध हो सकेगी।
विज्ञापन




वर्तमान में बीके अस्पताल में एक्स-रे जांच के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, जिससे वहां भीड़ की स्थिति बनी रहती है। सेक्टर-30 और सेक्टर-3 स्थित प्रथम रेफरल इकाइयों में भी सीमित सुविधा होने के कारण दबाव बना रहता है। सीएचसी स्तर पर सुविधा शुरू होने से इस भीड़ में कमी आने की उम्मीद है।



अस्पताल प्रबंधन को भी इस पहल से राहत मिलेगी। यदि किसी कारणवश बीके अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब होती है, तो मरीजों को नजदीकी सीएचसी पर भेजा जा सकेगा, जिससे इलाज प्रभावित नहीं होगा और मरीजों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन




मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएचसी पर जल्द ही एक्स-रे जांच शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें