फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: गलत बिल भेजकर कनेक्शन काटने की देते हैं धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। बिजली उपभोक्ता शिकायत निवारण न्यायाधिकरण की सेक्टर 23 बिजली कार्यालय में हुई बैठक में 20 शिकायतों पर सुनवाई हुई। इस दौरान 17 शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया। जबकि, तीन शिकायतों को एसडीओ के नहीं पहुंचने की वजह से अगली बैठक में सुनने के लिए रखा गया। सबसे अधिक शिकायतें गलत बिल भेजने की थीं, उपभोक्ताओं का आरोप था कि कर्मचारी कनेक्शन काटने की धमकी भी देते हैं।
विज्ञापन

बैठक में एक उपभोक्ता ने बिजली निगम अधिकारियों पर स्लो मीटर के आरोप में वसूली का भी आरोप लगाया है। उसने कहा कि अधिकारी स्लो मीटर के नाम पर एवरेज बिल भेज रहे हैं। समय पर बिल नहीं भरने पर कनैक्शन काटने की धमकी देते हैं। हर बार अधिकारी बिल ठीक करने की बात करते है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं होती है। उपभोक्ता की शिकायत सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए। अधीक्षण अभियंता जोगिंदर हुडा ने इस मामले की जल्द जांच के आदेश दिए है। मंगलवार को आयोजित बैठक में कोई नई शिकायत नहीं, सभी पुरानी शिकायतों पर सुनवाई की गई। बैठक में एवरेज बिल भेजना, अधिक बिल भेजना, नाम न बदलना संबंधी कई तरह की शिकायतें आई। इनमें गलत बिलों की सबसे अधिक शिकायतें थी। उपभोक्ताओं ने कहा कि हर बार अधिकारी अगली बार बिल ठीक करने की बात करते है, लेकिन ठीक नहीं किया जाता है। उपभोक्ताओं की शिकायत सुन अधीक्षण अभियंता जोगिंदर हुडा ने अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई और जल्द ही सभी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। पाली और वेस्ट सबडिवीजन के एसडीओ के बैठक में नहीं पहुंचने के कारण तीन शिकायतों को लंबित रखा गया। तीनों शिकायतों पर अगली बैठक में सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें