फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया वर्ल्ड डांस डे

Sat, 30 Apr 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बल्लभगढ़ सेक्टर-2 स्थित विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को वर्ल्ड डांस-डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नर्सरी से सेकेंड क्लास के बच्चों ने विभिन्न परिधानों में नृत्य करके सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन


स्कूल की हेड मिस्ट्रेस ज्योति चौधरी ने बताया कि फिट रहने के लिए डांस से अच्छा और कुछ हो नहीं सकता। डांस चाहे किसी भी प्रकार का हो, इसके अपने लाभ हैं और सबसे अच्छी बात यह है कि हर उम्र के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।

डांस प्रतियोगिता में  बेस्ट डांसर का खिताब पहली कक्षा के हिमांक को मिला और दूसरी कक्षा की मन्नत उपविजेता रही, दूसरे स्थान पर पहली कक्षा की इशिका व नर्सरी की शगुन तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर विजेता बच्चों को डायरेक्टर दीपक यादव ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें