नूंह। नरवाना में आज आयोजित होने वाले इनेलो के शहीदों के सम्मान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इनेलो के नूंह जिलाध्यक्ष ताहिर हुसैन के निवास स्थान पर बैठक आयोजित हुई। इसमें अधिक से अधिक संख्या में युवा सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया गया।
उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम करण सिंह चौटाला और अर्जुन सिंह चौटाला के नेतृत्व में शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला शिरकत करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह सम्मेलन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगा। उन्होंने सभी से एकजुट होकर कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। 23 मार्च को सुबह 7 बजे सभी कार्यकर्ता कुंडली-मानेसर एक्सप्रेसवे स्थित रेवासन टोल प्लाजा पर एकत्रित होंगे और वहां से एक साथ नरवाना के लिए रवाना होंगे। संवाद