फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला का शव: 10 साल पहले हुई थी शादी, मृतका का भाई बोला- जीजा नशे में करता था बर्बरता

Tue, 13 Oct 2026 09:20 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

आदर्श नगर में मंगलवार को अंजना का शव घर में फंदे से लटका मिला। मायका पक्ष ने पति दिनेश और ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरीदाबाद के आदर्श नगर में मंगलवार को महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान अंजना के रूप में हुई है। मायका पक्ष ने उसके पति और ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह काफी समय से बल्लभगढ़ की आदर्श कॉलोनी में रह रहे हैं। करीब 10 साल पहले उन्होंने अपनी भतीजी अंजना की शादी आदर्श कॉलोनी निवासी दिनेश (33) के साथ की थी। उनके अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में अंजना के साथ मारपीट होने लगी। मृतक का एक 6 साल का बेटा है। वहीं उसके पति की दुकान है।  
 
विज्ञापन

अंजना के भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि उसका जीजा दिनेश शराब पीने का आदी है। नशे में वह परिवार के अन्य लोगों के कहने पर अंजना के साथ मारपीट करता था। परिजनों का यह भी कहना है कि अंजना का मोबाइल छीनकर रखा गया था। उन्होंने आशंका जताई कि अंजना की पहले हत्या की गई और फिर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया। परिजनों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पहले ही बंद किए जाने का आरोप भी लगाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें