फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजना ने आत्महत्या की या हुई हत्या: साले ने जीजा पर लगाए गंभीर आरोप, वारदात से पहले बंद किए सीसीटीवी; छीना फोन

Tue, 13 Oct 2026 05:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़

सार

अंजना के भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि उसका जीजा दिनेश शराब पीने का आदी है। नशे में वह परिवार के अन्य लोगों के कहने पर अंजना के साथ मारपीट करता था। परिजनों का यह भी कहना है कि अंजना का मोबाइल फोन छीनकर रखा गया था। उन्होंने आशंका जताई कि अंजना की पहले हत्या की गई और फिर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया।
विज्ञापन
फंदे पर लटका मिला था अंजना का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित आदर्श नगर में मंगलवार को 32 वर्षीय महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान अंजना के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने उसके पति और ससुराल के अन्य लोगों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

10 साल हो चुके थे दोनों की शादी को
मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी सतीश कुमार ने बताया कि वह काफी समय से बल्लभगढ़ की आदर्श कॉलोनी में रह रहे हैं। करीब 10 साल पहले उन्होंने अपनी भतीजी अंजना की शादी आदर्श कॉलोनी निवासी दिनेश (33) के साथ की थी। उनके अनुसार, शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में अंजना के साथ मारपीट होने लगी। मृतक का एक सात साल का बेटा है। वहीं उसके पति की दुकान है।

शराब पीकर मारपीट करने का आरोप
अंजना के भाई कुलदीप ने आरोप लगाया कि उसका जीजा दिनेश शराब पीने का आदी है। नशे में वह परिवार के अन्य लोगों के कहने पर अंजना के साथ मारपीट करता था। परिजनों का यह भी कहना है कि अंजना का मोबाइल फोन छीनकर रखा गया था। उन्होंने आशंका जताई कि अंजना की पहले हत्या की गई और फिर उसके शव को फंदे से लटका दिया गया। परिजनों ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे पहले ही बंद किए जाने का आरोप भी लगाया है। अंजना का सात साल का एक बेटा है।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि महिला के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें