फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर में एंबुलेंस की हालत खराब:ऑटो में महिला को लेकर जा रहा था पति; बीच रास्ते में बच्ची को दिया जन्म

Sat, 20 Jan 2024 10:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़

सार

दिल्ली से सटे एनसीआर यानी बल्लभगढ़ में एंबुलेंस की देरी की वजह से एक महिला ने ऑटो में बच्ची को जन्म दिया। एंबुलेंस का इंतजार करने पर महिला का पति ऑटो में लेकर बीके अस्पताल के लिए रवाना हो गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव झाड़सेतली की रहने वाली गर्भवती ने शनिवार की शाम को ऑटो में एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा शुरू होने पर महिला को पति बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में लेकर गया। जहां से डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए डिलीवरी होने की आशंका जताई और बीके अस्पताल रेफर कर दिया। काफी देर एंबुलेंस का इंतजार करने पर महिला का पति ऑटो में लेकर बीके अस्पताल के लिए रवाना हो गया, लेकिन रास्ते में ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया।

विज्ञापन

गांव झाड़सेतली निवासी निवासी विमल ने बताया, पत्नी सैलजा को शनिवार शाम प्रसव पीड़ा शुरू हुई। वह उसको बल्लभगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल में लेकर गए। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि सैलजा की डिलीवरी ऑपरेशन से होगी, और उसे बीके अस्पताल रेफर कर दिया।

अस्पताल वालों ने कहा कि पत्नी को एंबुलेंस से बीके अस्पताल ले जाएं, लेकिन काफी समय इंतजार करने के बावजूद एंबुलेंस नहीं आई। इस दौरान पत्नी को पीड़ा तेज हो गई और वह ऑटो में पत्नी को बीके अस्पताल के लिए निकल गए। वाईएमसीए फ्लाईओवर के पास सैलजा ने बच्ची को जन्म दे दिया।
विज्ञापन

बीके अस्पताल के इमरजेंसी की गेट पर पहुंचने के बाद स्टाफ ने जच्चा व बच्चा को भर्ती कराया। डॉक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया। पति विमल का आरोप है कि अगर बल्लभगढ़ अस्पताल के डॉक्टर सही तरह कैसे जांच करते तो, उनकी पत्नी की डिलीवरी अस्पताल में ही होती। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें