फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई ठगी: फोन कर वो बोलेगा- पहचाना...आपके हां कहते ही खाते में आएंगे पैसे; फिर आगे आपको नहीं करनी है ये एक गलती

Tue, 16 Jan 2024 06:13 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

ठगों ने पीड़ित को फोन पर भावात्मक बात कहकर अपनी बातों में फंसा लिया और फिर पैसे भेजने का फर्जी मैसेज भेजकर उससे 5.50 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
फर्जी के इस नए पैंतरे से रहें सावधान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टर-22 निवासी एक व्यक्ति को भावनात्मक रूप से अपने जाल में फंसाकर साढ़े पांच लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल पर फोन कर मां के बीमार होने की बात कही थी। पैसे भेजने का फर्जी संदेश भी भेजा था। पीड़ित की शिकायत पर एनआईटी साइबर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

पीड़ित राजेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक अंजान व्यक्ति की कॉल आई। फोन करने वाले ने कहा मुझे पहचाना? कुछ देर सोचने के बाद राजेंद्र को लगा कि उसका दोस्त संदीप सुनार बोल रहा है। नाम लेने पर आरोपी ने कहा हां वह संदीप ही है। उसकी मां बीमार है और पैसे निकालने में कोई दिक्कत आ रही है, इसलिए तुम्हारे बैंक खाते में साढ़े पास लाख रुपये भिजवा रहा हूं। 

आरोपी ने कहा पैसे आने के बाद उसके खाते में रकम भेज देना। पीड़ित के मोबाइल पर कुछ देर बाद पैसे आने के दो संदेश आए। इसके बाद उन्होंने अपने यूपीआई के माध्यम से फोन करने वाले युवक के नंबर पर करीब साढ़े पांच लाख रुपये भेज दिए। 
विज्ञापन

पैसे भेजने के बाद उन्होंने संतुष्टि के लिए आरोपी के मोबाइल पर जानकारी लेनी चाही लेकिन आरोपी का नंबर बंद था। शक होने पर उन्होंने अगले दिन बैंक जाकर मामले की जानकारी ली। बैंक अधिकारियों जांच कर बताया कि पैसे आने के संदेश फर्जी हैं। बैंक से केवल पैसे भेजे गए हैं। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने एनआईटी साइबर थाना की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें