पीएनबी कर्मचारी बनकर महिला से 3.10 लाख रुपये की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ठगों ने पीएनबी बैंक का कर्मचारी बनकर 67 वर्षीय महिला से 3.10 लाख रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता अंजु चोपड़ा ने पुलिस को बताया कि ठगों ने उन्हें पीएनबी नेशनल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर वारदात की। बल्लभगढ़ साइबर क्राइम पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
लिंक भेजकर 67 हजार की ठगी, केस दर्ज
वहीं, एनआईटी फरीदाबाद निवासी महिला को लिंक भेजकर ठगों ने 63 हजार की ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि साइबर ठगों ने उन्हें फ्रॉड लिंक भेजकर वारदात की। एनआईटी पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।