फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सब्जी खरीदने गई महिला के साथ ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नशीली दवा सुंघाकर आरोपी कुंडल और चेन उतरवा कर ले गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सब्जी लेने के लिए गई महिला को नशीली दवा सुंघाकर दो युवक सोने के कुंडल व चेन लेकर फरार हो गए। आरोपियों ने महिला को नोटों की गड्डी बनाकर सील बंद कपड़ा पकड़ा दिया। महिला ने घर जाकर देखा तो उसमें कागज के टुकड़े थे। थाना सारन पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नंगला एन्क्लेव पार्ट-1 निवासी चंद्रवती देवी ने बताया कि 21 जून की शाम 6 बजे वह बाबा मंडी में सब्जी खरीदने गई थी। वहां एक दुकान से उसने परवल खरीदा व साथ ही वहां पर एक व्यक्ति टमाटर खरीद रहा था। एक युवक ने आकर उनसे बल्लभगढ़ जाने का रास्ता पूछा। महिला उसे रास्ता बता ही रही थी, तभी टमाटर खरीदने वाला व्यक्ति भी आ गया। आरोप है कि तभी उन दोनों ने उसके चेहरे पर रुमाल डाल कर कुछ सुंघा दिया। जिस पर वह महिला उनके साथ-साथ चलने लगी। आरोपी उसे मावी मॉडर्न स्कूल से नागर चौक तक ले गए। जहां पर उन्होंने उसके कान के कुंडल व गले की चेन उतरवा ली। आरोपियों ने महिला के हाथ में नोट की गड्डी बताकर सील बंद कपड़े पकड़ा दिए। महिला ने जब घर आकर चेक किया, तो उसमें कागज के टुकड़े निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें