फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निजी अस्पताल बताकर गर्भवती से ठगी की कोशिश, महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल का मामला, डिलीवरी करवाने के नाम पर मांगे 12 हजारट
विज्ञापन

04 हजार रुपये एडवांस में ले लिए थे
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल को निजी अस्पताल बताकर एक महिला ने गर्भवती से ठगी की कोशिश की। महिला ने डिलीवरी करवाने के नाम पर 12 रुपये की मांग की और चार हजार रुपये एडवांस में ले लिए थे। तीन नंबर पुलिस चौकी सिपाही सतीश ने बताया कि महिला रीना को हिरासत में ले लिया गया है। रीना से पूछताछ की जाएगी और पूरी जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मूलरूप से बिहार की रहने वाली ललिता, जो फरीदाबाद में झाड़सेतली गांव में किराये पर रहती हैं। सोमवार शाम नौ माह की गर्भवती ललिता को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने पड़ोस में किराये पर रहने वाले लोगों से मदद मांगी, जिनमें से एक महिला रीना ने उन्हें अस्पताल ले जाने की बात कही। रीना ललिता को पहले बल्लभगढ़ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने बीके अस्पताल में डिलीवरी कराने की सलाह दी।
विज्ञापन



रीना ने ललिता के परिवार से सरकारी अस्पताल में जगह नहीं होने की बात कही और उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर चली गई। वहां डिलीवरी के 30 से 40 हजार रुपये सुनकर ललिता एडमिट नहीं हुई। इसके बाद रीना उन्हें रीना उन्हें बीके अस्पताल ले गई, जहां आरोपी महिला ने कहा कि लगभग 12 हजार रुपये में डिलीवरी हो जाएगी। इलाके की जानकारी नहीं होने की वजह से परिवार ने सहमति जताते हुए चार हजार रुपये एडवांस दे दिए।



ललिता को प्राइवेट हॉस्पिटल बताकर बीके अस्पताल में भर्ती करवा दिया। इसके बाद जब रीना ने परिवार से आठ हजार रुपये मांगे। इस दौरान अस्पताल की नर्स सीतल ने ललिता और उसके परिजनों से बात की तो पूरा मामला सामने आया। नर्स ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने रीना को गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन




-

सोमवार रात रुपये लेकर डिलीवरी कराने का मामला सामने आया है। इसके बारे में अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। अस्पताल में गर्भवती से संबंधित सभी सुविधाएं निशुल्क हैं। लोगों से अपील है कि वह किसी के झांसे में न आएं। -डॉ. विकास गोयल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें