फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दुकानदार से 30 लाख रुपये की ठगी मामले में पत्नी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। आर्मी ऑफिसर बनकर सेक्टर-88 में किराना दुकानदार को कम पैसे में सस्ता सोना दिलाने के नाम पर 30 लाख रुपये की ठगी मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को रिमांड लेकर पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपियों से 24 लाख रुपये की बरामदगी की गई है। आरोपी पति को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


राम सिह ने पिछले दिनों आर्मी ऑफिसर बनकर सेक्टर-88 में किराना दुकानदार को कम पैसे में सस्ता सोना दिलाने के नाम पर 30.80 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। इसमें आरोपी ने खुद को कस्टम ऑफिसर बता कर 35,000 प्रति तोले के हिसाब से सस्ते दामों पर सोना दिलाने का झांसा दिया था। दुकानदार लालच में आ गया था। दुकानदार ने अपनी सेविंग में रिश्तेदारों से पैसे लेकर सस्ता सोना लेने के लिए आरोपी को दे दिए। आरोपी पैसे लेकर फरार हो गया। थाना बीपीटीपी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। महिला आरोपी के पति को भोपाल से गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। आरोपी से वारदात में प्रयोग इनोवा गाड़ी और 1.50 लाख रुपये बरामद किए गए थे। आरोपी महिला को धोखाधड़ी के संबंध में सब कुछ जानकारी थी। महिला आरोपी को अपराध शाखा टीम ने कोटा राजस्थान से गिरफ्तार किया है। मुकदमे में पूछताछ के लिए महिला को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। दोनों आरोपी पति पत्नी को पूछताछ व रिकवरी के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें