फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाने की आवाज धीमी करने को कहा तो होमगार्ड को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। खेड़ीपुल थाना इलाके की भारत कॉलोनी में घर के बाहर कार में तेज आवाज में गाना बजाने से रोकने पर कुछ युवकों ने होमगार्ड को पीट दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भारत कॉलोनी निवासी रोहताश ने बताया कि होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिस में तैनात है। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे घर में सो रहा था। उसे बाहर तेज आवाज में गाना बजता हुआ सुनाई दिया। बाहर आकर उसने देखा कि उसके पड़ोस में रहने वाला महेश नागर व उसके दो साथी कार में तेज आवाज में गाना बजा रहे थे। आरोपियों ने शराब भी पी रखी थी। उनके हुड़दंग के कारण आसपास का माहौल भी खराब हो रहा था। रोहताश ने धीमी आवाज में गाना बजाने को कहा। इससे आरोपी नाराज हो गए और होमगार्ड की पिटाई शुरू कर दी। शोरशराबा सुनकर आस-पास के लोग भी एकत्र हो गए। आरोपी रोहताश को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें