फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: शादी के सीजन से बाजार गुलजार, आर्टिफिशियल गहनों की बहार

विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईटी-एक, पांच, ओल्ड मार्केट समेत अन्य बाजारों की दुकानें सजीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शादी के सीजन की वजह से इन दिनों बाजार गुलजार है। महिलाएं सोने-चांदी से ज्यादा आर्टिफिशियल आभूषण पसंद कर रही हैं। गले के हार, झुमके, मांगटीका, नथ, पायल और नग वाली चूड़ियां अधिक पसंद की जा रही हैं। बाजारों में एडी, मल्टी कलर व नए ट्रेंड के आभूषण व डिजाइनर हर काफी आकर्षित कर रहे हैं।
एनआईटी-एक, पांच, ओल्ड मार्केट समेत अन्य बाजारों में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी रहती है। दुकानदारों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही है। पिछले कुछ महीनों की सुस्ती के बाद अब बिक्री में तेजी आई है। व्यापारी राकेश ने बताया कि शादी-ब्याह के सीजन में आर्टिफिशियल आभूषण की बिक्री कई गुना बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेटल कुंडल और झुमकी की मांग ज्यादा
इस बार फैशन में कई तरह की जूलरी व चमकदार मेटल कुंडल और झुमकी की मांग सबसे ज्यादा है। महिलाएं अपने परिधानों के हिसाब से मेल खाते रंग और डिजाइन चुन रही हैं। दुकानदार भी ग्राहकों को लुभाने के लिए नए-नए डिजाइन और ऑफर लेकर आए हैं। बाजारों में हर दुकान महिलाओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। बाजार पहुंचीं कनिका ने बताया कि शादी का सीजन बिना आभूषणों के अधूरा लगता है। हर दुल्हन के चेहरे पर आभूषणों का नूर जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें