फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल ने ईएसआईसी डीन को ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सेक्टर-3 स्थित ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल की टीम ने डीन से मुलाकात की। यूनियन ने ईएसआईसी कार्डधारकों को इलाज में आ रहीं परेशानियों समेत 8 सूत्री ज्ञापन सौंपा। कहा कि इनमें न्यूरोलॉजी नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी विभागों में अनुभवी डॉक्टरों का अभाव बना हुआ है। भर्ती मरीज की देख-रेख के लिए कोई सुविधा नहीं है। सीटी स्कैन और एमआरआई के लिए मरीजों को कई महीनों की तारीखें दी जाती हैं। इसके अलावा ट्रेन यूनियन ने पत्र में लिखा की इसी साल जुलाई में कॉर्पोरेशन ने अपने एक सर्कुलर के माध्यम से फरीदाबाद के लिए डॉक्टर समेत सभी प्रकार के स्टाफ की संख्या तय की थी। उस संख्या के हिसाब से यहां पर ना तो डॉक्टर हैं और न नहीं पैरामेडिकल स्टाफ है। मेडिकल कॉलेज के डीन कालिदास दत्तात्रेय ने कहा कि डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्तियां की जा रही हैं। इस दौरान कार्यक्रम में वीरेंद्र सिंह डंगवाल, बेचू गिरी, एस डी त्यागी, हुक्म चंद बैनिवाल, बलवीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें