फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल में सोमवार को मरीजों को पर्ची बनवाने से लेकर दवा लेेेने तक परेशानी उठानी पड़ी। अस्पताल में मरीजों की भीड़ अधिक रही। सुबह नौ बजे कार्ड बनवाने के लिए लोग लाइनों में घंटों खड़े रहे। अधिक भीड़ होने की वजह से अस्पताल प्रबंधन को सुरक्षा गार्ड तैनात करना पड़ा। मरीज अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
डबुआ कॉलोनी निवासी लक्ष्मी ने बताया कि एक घंटे के बाद उपचार मिला। मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में उपचार करना आसान नहीं क्योंकि कार्ड काउंटर से लेकर डॉक्टर तक पहुंचने के लिए घंटों लाइनों में लगना पड़ता है। स्टाफ नर्स सतेंद्र ने बताया कि सोमवार को दोपहर एक बजे तक ओपीडी एक हजार के पार रही।
सोमवार को मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। इसके कारण अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों को हिदायत दी गई है कि मरीजों की पूरी मदद करें। जिससे आसानी से उपचार मिल सकें।
- डॉ. सविता यादव, बीके अस्पताल