फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद : 12वीं मंजिल की बालकनी से लटक कर कसरत करते व्यक्ति का वीडियो वायरल

Mon, 14 Feb 2022 05:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद

सार

सोसाइटी की 12वीं मंजिल की बालकनी की रेलिंग को पकड़ कर, एक व्यक्ति लटक रहा है और कसरत कर रहा है। वीडियो में दूसरे फ्लैट्स के लोग उसे समझा रहे हैं। ऐसा करने से मना कर रहे हैं। इस दौरान फ्लैट के अंदर से एक लड़का आकर लटक रहे व्यक्ति को अंदर लेकर चला जाता है।
विज्ञापन
खतरनाक काम... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औद्योगिक नगरी में रविवार को एक वायरल वीडियो ने सभी को अचरज में डाल दिया। वीडियो ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-82 स्थित ग्रेंडूयरा सोसाइटी के ई-ब्लॉक की है।

विज्ञापन

सोसाइटी की 12वीं मंजिल की बालकनी की रेलिंग को पकड़ कर, एक व्यक्ति लटक रहा है और कसरत कर रहा है। वीडियो में दूसरे फ्लैट्स के लोग उसे समझा रहे हैं। ऐसा करने से मना कर रहे हैं। इस दौरान फ्लैट के अंदर से एक लड़का आकर लटक रहे व्यक्ति को अंदर लेकर चला जाता है।

ग्रेंडूयरा सोसाइटी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष दीपक मलिक ने बताया कि व्यक्ति की उम्र करीब 56 साल है। वह मानसिक रूप से परेशान रहता है। उसका एक 28 साल का बेटा भी है। वह किराए पर रहते हैं। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने इस घटना की जानकारी के बाद लटक रहे व्यक्ति के परिजनों को हिदायत देते हुए समझाया है। साथ ही कहा है कि आगे से वह ऐसा नहीं करें। इससे बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मकान मालिक से फ्लैट खाली करवाने के लिए कहा गया है। नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि मामले की किसी ने शिकायत नहीं दी है। इस तरह का करतब खतरनाक है। लोगों को इसमें खुद जागरूक होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें