फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: कूड़ा निस्तारण प्लांट योजना रद्द कराने के लिए मंत्रियों से मिल ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विपुल गोयल और राजेश नागर ने दिवाली बाद समस्या समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। गांव मोठूका में कूड़ा निस्तारण प्लांट की योजना रद्द कराने की मांग को लेकर रविवार को ग्रामीण शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और राज्य मंत्री राजेश नागर से मिले। ग्रामीणों ने मंत्रियों को ज्ञापन सौंप कर प्लांट को कहीं दूसरी जगह लगाने की मांग रखी। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद मंत्री ने उन्हें दिवाली बाद मौका मुआयना करके और नगर निगम अधिकारियों से संबंधित विषय में जानकारी लेने के बाद प्लांट को कहीं और लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव मोठूका में कूड़ा निस्तारण प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन जारी है। गुस्साए ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगने से हवा और पानी प्रदूषित हो जाएंगे। जहरीली हवा में लोगों का सांस लेना दुश्वार हो जाएगा। नगर निगम द्वारा गांव में 41 एकड़ में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया जा रहा है। ग्रामीणों में निगम अधिकारियों के खिलाफ रोष पनप रहा है। गांव के सरपंच मोहन बंसल ने बताया कि कूड़ा निस्तारण प्लांट लगने के बाद शहर से निकलने वाला करीब सात से आठ टन कूड़ा गांव में डाला जाएगा और मोठूका में बंधवाड़ी जैसा दूसरा कूड़े का पहाड़ खड़ा हो जाएगा। गांव को उजड़ने से बचाने के लिए ग्रामीण किसी भी कीमत पर गांव में कूड़ा घर नहीं बनने देंगे। इसी संबंध में रविवार को गांव के लोग शहर के दो मंत्रियों से मिले और समस्या के समाधान की मांग की। मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और दिवाली के बाद मौके पर निरीक्षण कर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।

27जेएनडी07-रिफाइनरी सिलिंडरों को दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे से गुजारते हुए। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें