संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तीसरी बार विधायक बनने पर विधायक मूलचंद शर्मा की ओर से सीकरी स्थित निजी रिजॉर्ट में कार्यकर्ता धन्यवाद समारोह का आयोजन किया है। विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि जल्द ही सोहना रोड को डबल बनाने और मुजेसर अंडर पास को बनाने का काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा मोहना एलिवेटेड रोड का काम तेजी से करवा कर जल्द पूरा किया जाएगा। ताकि लोगों को जाम की समस्या से जूझना ना पड़े। इसके अलावा सेक्टर 23 में बनाए जाने वाले नए कालेज की इमारत का भी काम जल्द शुरू कराएंगे।
फिलहाल इस कॉलेज की कक्षाएं खेड़ी गुजरान कॉलेज में चल रही हैं। उन्होंने कहा कि पलवल और जेवर एयरपोर्ट से मेट्रो को जोड़ा जाएगा। उन्होंने डिपो होल्डर को चेतावनी देते हुए कहा कि गरीब लोगों को अगर पूरा राशन नहीं दिया गया तो शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार बोहरा, वरिष्ठ नेता संदीप जोशी, पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला, हरको बैंक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामेश्वर प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।
27जेएनडी07-रिफाइनरी सिलिंडरों को दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे से गुजारते हुए। संवाद