फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अवैध रूप से देसी शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
वीडियो में सस्ती शराब बेचने का दावा, पुलिस ने बंद कराई दुकान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से देसी शराब बेचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। वायरल वीडियो में हरि विहार स्थित बालाजी कॉलेज रोड पर बनी एक टेंपरेरी दुकान में खुलेआम देसी शराब के पउवे बेचने और लोगों को वहीं बैठाकर शराब पिलाने का दावा किया गया है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान बंद करा दी और मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में दुकान पर मौजूद एक युवक, जिसने अपना नाम कैलाश बताया है, कैमरे के सामने दावा करता दिखाई देता है कि वह रोजाना तीन से चार पेटी देसी शराब बेच देता है। युवक का कहना है कि सरकारी ठेके पर मिलने वाला 70 रुपये का देसी शराब का पउवा वह 50 रुपये में बेचता है, क्योंकि शराब ब्लैक में लाई जाती है। वीडियो में दुकान पर लोगों के बैठकर शराब पीने के दृश्य भी दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में युवक यह दावा भी करता है कि पुलिसकर्मी कई बार दुकान तक आते हैं लेकिन बिना कार्रवाई किए लौट जाते हैं। साथ ही उसने यह भी कहा कि वह हरि विहार की गली नंबर-5 निवासी राधे नामक व्यक्ति से शराब लाकर बेचता है। हालांकि, वीडियो में किए गए इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिलते ही संबंधित थाना प्रभारी को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। यदि जांच में अवैध शराब की बिक्री, अवैध आपूर्ति या अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम सहित अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें