फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले दो दिनों में स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य

विज्ञापन
vaccination target will be completes in next two day
विज्ञापन
फरीदाबाद। लगातार तीन चले पोलियो अभियान के बाद बुधवार को एक बार फिर कोरोना बचाव का टीकाकरण शुरू किया गया। इस दौरान बीके सिविल अस्पताल सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में 318 पैरामेडिकल स्टाफ ने टीकाकरण कराया। अब तक स्वास्थ्य विभाग 15,500 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण कर चुका है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग अगले दो दिनों में टीकाकरण पूरा करने का लक्ष्य रखा है। विभाग की ओर से करीब 20 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का टारगेट है। बुधवार को टीकाकरण के दौरान कुछ पैरामेडिकल स्टाफ की तबीयत खराब हुई थी। कुछ को बदन दर्द, कुछ को खुजली तो कुछ को बुखार की समस्या के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी को दवा के बाद राहत महसूस हुई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने अब दूसरे फेज के टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी है।
बीते माह तक इनमें से कई कर्मचारी नौकरी छोड़ चुके हैं। ऐसे में विभाग का टीकाकरण लक्ष्य घटकर करीब 20 हजार रह गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 16 जनवरी से कोरोना से बचाव का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग अब तक 80 फीसदी से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया गया है। अब तक पांच सौ स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के दौरान मामूली घबराहट और बुखार जैसी समस्या हुई है। हालांकि लगभग सभी मामलों में प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्यकर्मियों को राहत है।
विज्ञापन

बुधवार से ही को-विन पोर्टल पर फ्रंटलाइन वर्कर का पंजीकरण शुरू कर दिया गया। इसमें नगर निगम कर्मी, पब्लिक हेल्थ, राजस्व, सामाजिक संस्था सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। शुरुआती चरण में विभाग के कोविन पोर्टल पर कुल 25,600 स्वास्थ्य कर्मी पंजीकृत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें