फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पुलिस अधिकारी बनकर करता था स्पा सेंटरों से वसूली, जांच में निकला गेस्ट टीचर

Tue, 12 Mar 2024 11:25 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस आयुक्त कार्यालय की मोहर लगी शिकायतें दिखाकर लोगों पर जमाता था रौब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्वयं को पुलिस अधिकारी बताकर स्पा सेंटर संचालकों से अवैध वसूली करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच 30 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गांव पाली निवासी असलम उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। 9 मार्च को आरोपी के खिलाफ सेंट्रल थाने में केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

सेक्टर 12 एल्डिगो माल में स्पा चलाने वाले एक युवक ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दी थी कि वह खुद को पुलिस का अधिकारी बताकर पैसे मांगता है। आरोपी एक फर्जी शिकायत दिखाकर पुलिस की रेड कराने की बात कहता था। आरोपी आठ स्पा सेंटर संचालकों से 4000 रुपये ले गया था। संचालकों को आरोपी की हरकतों पर शक हो गया और उन्होंने आरोपी को पकड़कर मॉल मैनेजर के हवाले कर दिया। आरोपी वहां से चकमा देकर फरार हो गया। क्राइम ब्रांच प्रभारी नवीन कुमार की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। उसके कब्जे से स्पा संचालकों से वसूले गए 4000 रुपये बरामद किए गए है। जांच में सामने आया आरोपी कुरेशीपुर गांव में गेस्ट टीचर की नौकरी करता है। पैसों के लालच में आरोपी ने खुद को पुलिस का अधिकारी बताकर पैसे वसूलने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें