फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दिल्ली जाने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से लगते प्रमुख सीमावर्ती मार्गों पर की गई है नाकाबंदी, वाहनों की जांच की जाएगी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर फरीदाबाद से भारी और मध्यम मालवाहक वाहन तथा इंटरस्टेट बसें दिल्ली में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम समाप्त होने तक इन वाहनों का दिल्ली की ओर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बदरपुर बॉर्डर समेत दिल्ली से जुड़े प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों को सीमा क्षेत्र से पहले ही वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार यह प्रतिबंध बदरपुर बॉर्डर, पल्ला बॉर्डर, करणी सिंह शूटिंग रेंज बॉर्डर, सूरजकुंड बॉर्डर, मांगर चौकी, सीकरी एनएच-19 और सेक्टर-30 कट (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे) समेत दिल्ली से लगते प्रमुख सीमावर्ती मार्गों पर लागू रहेगा। यातायात जाम और अव्यवस्था से बचने के लिए इन मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे प्रतिबंध की अवधि में दिल्ली जाने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


11 स्थानों पर इंटरस्टेट नाकाबंदी

स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर फरीदाबाद पुलिस ने जिले की सीमाओं पर 11 स्थानों पर इंटरस्टेट नाकाबंदी की है। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में सराय टोल और बदरपुर बॉर्डर बाईपास, सूरजकुंड थाना क्षेत्र में शूटिंग रेंज और प्रहलादपुर बॉर्डर तथा धौज में मांगर चुंगी नाका शामिल हैं।

पल्ला क्षेत्र में दुर्गा बिल्डर और इस्माइलपुर दिल्ली बॉर्डर, भूपानी क्षेत्र में किडावली-मल्लाह घाट, तिगांव क्षेत्र में मंझावली यमुना पुल तथा छायंसा क्षेत्र में मोहना-उत्तर प्रदेश बॉर्डर और केजीपी के मौजपुर टोल टैक्स पर भी वाहनों की जांच की जाएगी।

होटल, ओयो और मेट्रो स्टेशन पर भी निगरानी

स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए होटल, गेस्ट हाउस, ओयो, धर्मशाला, सराय, ढाबे, साइबर कैफे, मॉल, सिनेमा हॉल, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन, बाजार और पार्किंग स्थलों पर विशेष चेकिंग की जा रही है। किरायेदारों और घरेलू सहायकों के सत्यापन के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर भी नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने सुरक्षा एजेंट और सीआईडी कर्मचारियों की जोनवार टीमें गठित की हैं। ये टीमें थाना पुलिस के साथ मिलकर संवेदनशील स्थानों की निगरानी कर रही हैं। सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी संसाधनों के अलावा सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


संदिग्ध वस्तु मिले तो पुलिस को दें सूचना

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या लावारिस वस्तु दिखाई देने पर उसे न छुएं और न ही उसके आसपास भीड़ एकत्रित करें। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की जानकारी अथवा आपात स्थिति में डायल-112, पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 9999150000, 0129-2227200 या नजदीकी थाना-चौकी को सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें