फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बेकाबू ट्रॉला ने स्कूल बस,और कार में मारी टक्कर, महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-21सी रेड लाइट पर बुधवार सुबह साढ़े 6 बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

सेक्टर-46 आईसर स्कूल की बस टक्कर लगने से घूमकर पिकअप से टकराई

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड-अनखीर मार्ग स्थित सेक्टर-21सी कट पर बुधवार सुबह भीषण हादसा हो गया। अनियंत्रित ट्रॉला पहले एक स्कूल बस से और फिर कार व पिकअप से टकराया। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई और उनके पति घायल हो गए। इसके अलावा स्कूल बस के चालक, परिचालक व महिला सहायक को गंभीर चोट आई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके से भागे ट्रॉला चालक के खिलाफ सूरजकुंड थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।

हादसा बुधवार सुबह लगभग साढ़े 6 बजे हुआ। अंखीर से बड़खल की तरफ राजस्थान नंबर का ट्रॉला आ रहा था। सेक्टर-21 सी की ओर स्कूल बस जा रही थी। बताया गया है कि ट्रॉला चालक को झपकी आ गई, जिससे उसने स्कूल बस में साइड से टक्कर मार दी। स्कूल बस टक्कर लगने से घूम गई और सिग्नल ग्रीन होने के इंतजार में खड़ी कार और एक पिकअप में टक्कर मार दी। तभी ट्राले ने भी कार में टक्कर मार दी और फिर पिकअप से टकराकर ट्रॉला पलट गया। ट्रॉले में भरा रेता मौके पर ही बिखर गया।
विज्ञापन


पति के साथ जिम जा रही थी महिला
हादसे में मृतका महिला की पहचान सेक्टर-23 निवासी 28 वर्षीय स्वर्णा त्रिपाठी के रूप में हुई। उनकी शादी दो साल पहले शिवांकर त्रिपाठी से हुई थी। बुधवार सुबह स्वर्णा और शिवांकर कार से सेक्टर-21सी स्थित एक जिम में व्यायाम करने जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। हादसे के बाद कार में सवार स्वर्णा, उनके पति शिवांकर, स्कूल बस का चालक अमान सिंह, परिचालक मिथुन, महिला सहायक भारती को राहगीरों व पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला स्वर्णा को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


गनीमत रही ही बस में बच्चे नहीं थे
हादसा स्थल के पास ही रेहड़ी लगाने वाले मनोज ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कूल बस का चालक उछलकर आगे का शीशा तोड़ते हुए डिवाइड पर लगे स्ट्रीट लाइट के खंभे से जा टकराया। वाहनों की टक्कर से जोरदार आवाज आई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान बस में बच्चे नहीं थे। यदि बस में बच्चे होते तो गंभीर हादसा हो सकता था। सुबह के समय ये बस बच्चों को लेने ही जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें