फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दो युवकों ने मंदिर के तीन दान पात्रों से पैसे चुराए

विज्ञापन
विज्ञापन
- मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैमरे में कैद हुई वारदात
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शिकोहपुर गांव स्थित जोहड़ वाले मंदिर में 26 मई की देर रात दो युवकों ने तीन दान पात्रों को उखाड़कर पैसे चुरा लिए। यह वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हाे गई। युवकों ने दान पात्रों को मंदिर परिसर के साथ लगते सुनसान क्षेत्र में ले जाकर छनी-हथौड़े या किसी नुकीली वस्तु से तोड़कर रुपये निकाल लिए। मामले की सूचना मिलने पर खेड़कीदौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल से निरीक्षण कराकर साक्ष्य एकत्रित किए।
मंदिर प्रबंधन समिति की शिकायत पर खेड़कीदौला थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मंदिर के दानपात्रों में करीब 1.50 लाख रुपये होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह मंदिर प्रबंधन व सेवादार रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में पहुंचने पर देखा कि दान पात्र उखड़ा मिला। मंदिर में दानपात्र टूटे होने व चोरी होने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मंदिर में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद खेड़कीदौला थाने की पुलिस भी मंदिर में पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस व मंदिर प्रबंधन समिति ने जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो रात करीब 12.30 बजे नकाबपोश दो लोग मंदिर परिसर में दान पात्रों को कटर व अन्य औजार की मदद से दान पात्र को उखाड़ते दिखाई दिए। उन्होंने मंदिर परिसर में लगे बड़े दान पात्र को उखाड़ने के साथ ही शिव मंदिर व राधा रानी मंदिर में लगे दो छोटे दान पात्रों को भी उठा लिए।
विज्ञापन

वर्जन
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंदिर से दान पात्र उखाड़ने वाले आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की गहनता से छानबीन की रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - प्रदीप, एएसआई, खेड़कीदौला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें