- आशियाना सेक्टर 62 में इंटरलॉकिंग टाइल्स होगा निर्माण
- राव काॅलोनी में दो गलियां आरएमसी से की जाएंगी पक्की
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-62 आशियाना में इंटरलॉकिंग टाइल्स से दो पार्किंग को बनाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। बृहस्पतिवार को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने 32 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले कार्यों का शुभारंभ स्थानीय लोगों के हाथों से करवाया।
राव कॉलोनी में करीब 16 लाख रुपये की लागत से गलियों को आरएमसी से बनाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा मुकेश कॉलोनी स्थित मुरारी अखाड़ा पार्क के सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। इस पार्क में चार दिवारी और गेट सहित कई कार्य को किया जाएंगा। इसके अलावा सेक्टर 62 आशियाना में दो पार्किंग स्थलों को इंटरलॉकिंग टाइल से पक्का किया जाएगा।
पार्क के सौंदर्यीकरण और पार्किंग के निर्माण कार्य पर करीब 16 लाख रुपये की लागत आएगी। इस मौके पर फखरुद्दीन, योगेश शर्मा, राकेश गुर्जर, बुद्धा सैनी, हरप्रसाद गोड, अभिषेक दीक्षित, नवीन चेची, पंकज शर्मा, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।