फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोरी में अफवाह फैलाने पर दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पिछले करीब एक माह से खोरी में अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इस दौरान अफवाहों का बाजार भी गर्म है। खोरी में कुछ लोग सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को लेकर अफवाह फैला रहे थे। पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जानकारी मिली कि खोरी के दो लोग जो खुद को समाजसेवी बताते हैं। वे लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जांच करने पर पाया गया कि मीनू वर्मा और उद्वीत राज अनावश्यक भीड़ इकट्ठी कर गुमराह करते हैं। आरोपी लोगों को झांसा दे रहे थे कि अतिक्रमण हटाने को लेकर कोर्ट ने नया आदेश जारी किया है कि अभी तोड़फोड़ नहीं होगी। लोग पहले की तरह अपने घरों में रह सकते हैं। आरोप है कि दोनों आरोपी लोगों को पुलिस का विरोध करने के लिए भी उकसा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें