फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: डेंगू के दो नए मरीज मिले, जिले में संख्या बढ़कर 21 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक स्वाइन फ्लू के 22 और मलेरिया के तीन मरीज आ चुके हैं सामने
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को डेंगू के दो नए मामलों की पुष्टि की है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। दोनों मरीजों का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। वहीं, जिले में स्वाइन फ्लू के 22 और मलेरिया के तीन मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू के नए मामले सामने आने के बाद मरीजों के घर और आसपास के क्षेत्रों में एंटी लार्वा गतिविधियां कराई गईं। विभाग की टीमों ने क्षेत्र में जांच कर मच्छरों के लार्वा को नष्ट कराया। इसके अलावा मरीजों के परिजनों और आसपास रहने वाले लोगों को मच्छरों से बचाव और साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया गया। विभाग की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही हैं और लार्वा मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट कराया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि कोई भी बुखार डेंगू या मलेरिया हो सकता है, इसीलिए बुखार के हर मरीज के रक्त के नमूने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें