स्वागत समारोह में संगीत, नृत्य और रैंप वॉक से दिखाया हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-3 स्थित निजी महाविद्यालय में नए छात्राओं के स्वागत के लिए समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई।
केएल मेहता महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या एवं संरक्षिका डॉ. मीनू दुआ के मार्गदर्शन में हुआ। मुख्य अतिथि सेल्फ फाइनेंस की निदेशक शुभ महता रहीं। पूर्व छात्राओं भावना, मोह्निशा और बर्शिता घोष ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। समारोह का मुख्य आकर्षण रैंप वॉक रहा। इसमें छात्राओं ने तीन राउंड में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, वेशभूषा और प्रस्तुति कौशल का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न खिताब प्रदान किए।
भूमि को लेडी ऑफ द डे, निधि को मिस पर्सनैलिटी, खनक को मिस कॉन्फिडेंट, चारु को मिस वेल ड्रेस्ड, इल्मा को मिस ग्रेसफुल, शिवानी को मिस गॉर्जियस और नीतू को मिस ब्यूटी विद ब्रेन का खिताब मिला। वहीं आम्ना, रितिका और खुशी को क्रमश: मिस चार्मिंग, मिस ब्यूटीफुल स्माइल और मिस ब्यूटीफुल हेयर चुना गया। मुख्य अतिथि और प्राचार्या ने छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रतिभा को निखारने का अवसर देते हैं।