फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जिले में दो और कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार के सभी सदस्यों की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव
विज्ञापन

घर में कर रखा है खुद को आइसोलेट

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में कोरोना से संक्रमित दो और मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। दिल्ली से सटे लक्कड़पुर दयालबाग के रहने वाला 25 वर्षीय युवक पेशे से सॉफ्टवेयर डेवलपर है, जो कि घर पर रहकर ही कार्य करता है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार युवक को बीपी की शिकायत होने पर जब जांच करवाई तो वह कोरोना संक्रमित पाया गया। जिसके बाद युवक घर पर ही आइसोलेट है। अब उसका स्वास्थ्य पूर्ण रूप से ठीक है।
विज्ञापन






दयालबाग लक्कड़पुर के रहने वाले 25 वर्षीय युवक के भाई ने बताया कि उनका भाई पेशे से सॉफ्टवेयर डेवलपर है। जो कि एक निजी कंपनी के लिए कार्य करता है। इसलिए वह घर पर ही रहकर काम करता है। युवक को कुछ दिन पहले बीपी बढ़ने की वजह से काफी परेशानी हो रही थी। जिसके चलते उनको बुखार भी आया था। इसलिए उन्होंने दिल्ली स्थित अस्पताल में जाकर जांच करवाई, तो उनको पता चला कि वह कोरोना संक्रमित है। उसके बाद वह घर पर ही रहकर आइसोलेट हो गए। परिवार के सभी सदस्यों ने जांच करवाई, तो वह अभी सुरक्षित हैं। उनके भाई ने बताया कि युवक अभी ठीक है। उनकी ओर से यह जांच 18 मई को करवाई गई थी। जिसकी रिपोर्ट 23 मई को आई है। उसके बाद उनको पता चला है कि उनका भाई कोरोना संक्रमित है। इसके अलावा सेक्टर-16 में रहने वाले 30-35 वर्ष की एक महिला को भी कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है। महिला ग्रेटर फरीदाबाद स्थित एक निजी अस्पताल में बतौर मैनेजर कार्यरत है। फिलहाल उसे घर पर ही आइसोलेट किया गया है। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि महिला को 21 मई को बुखार आया था। उसने चिकित्सकीय परामर्श पर कोरोना जांच कराई थी। उसकी रिपोर्ट 22 मई को आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें