फरीदाबाद पुलिस ने ओयो होटल में घुसकर मारपीट करने के मामले में आरोपी मनीष व सेतू को गिरफ्तार किय
- फोटो : गिलौला पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर व बरामद बाइक।
सेक्टर-37 स्थित होटल में कर्मियों से लूटपाट की घटना में थे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-37 स्थित होटल में घुसकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनीष उर्फ इका और सेतू, निवासी शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को दो जून को दयालबाग रोड, लक्कड़पुर से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार दोनों आरोपी मुख्य आरोपी वंश के साथी हैं। जांच में सामने आया कि वंश अपने साथ हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए साथियों को लेकर होटल पहुंचा था। वारदात के दौरान मनीष और सेतू होटल के बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे, जबकि वंश और अन्य युवक अंदर घुसकर मारपीट कर रहे थे। मुख्य आरोपी वंश को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर छह दिन के रिमांड पर ले चुकी है।