फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बिल्डर के घर पर दो दिन चली आयकर विभाग की कार्रवाई, कई बैंक खाते फ्रीज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में बड़ी मात्रा में वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के एक प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारी के घर और दफ्तर पर दो दिन तक चली आयकर विभाग की कार्रवाई शनिवार को पूरी हो गई। अंतिम दिन टीम ने बैंक खातों की विस्तार से जांच की और कई खातों को फ्रीज कर दिया। विभाग के निर्देश के बाद अब इन खातों से जांच पूरी होने तक किसी तरह का लेनदेन नहीं हो सकेगा।

कार्रवाई के दौरान टीम ने कारोबारी से जुड़े वित्तीय दस्तावेज, प्रॉपर्टी सौदों के कागजात, निवेश के रिकॉर्ड और इलेक्ट्रॉनिक डाटा की जांच की। अधिकारियों ने खास तौर पर बैंक लेनदेन पर ध्यान दिया। जांच में कुछ ऐसे खाते सामने आए जिनमें बड़ी रकम जमा होने और असामान्य लेनदेन के संकेत मिले। इसके बाद संबंधित खातों को फ्रीज करने का निर्णय लिया गया। बैंक प्रबंधन को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि इन खातों से निकासी या ट्रांसफर की अनुमति न दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने बिल्डर और उसके करीबियों से कई घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ में सामने आए बिंदुओं को आधार बनाकर आगे की जांच की जाएगी। कुछ अहम दस्तावेज विभाग अपने साथ ले गया है, जिनका मिलान और विश्लेषण किया जाएगा। आयकर विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विभागीय स्तर पर अब जब्त कागजात और डिजिटल डाटा की जांच कर कर देनदारी का आकलन किया जाएगा। शहर के रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े लोग इस कार्रवाई पर नजर बनाए हुए हैं। कार्रवाई के दौरान टीम ने बिल्डर और उसके करीबी सहयोगियों से भी लंबी पूछताछ की। पूछताछ में कई वित्तीय लेनदेन और निवेश से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं, जिनकी आगे जांच की जाएगी। प्रारंभिक जांच में बड़ी मात्रा में वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। जिससे स्थानीय रियल एस्टेट क्षेत्र में कार्रवाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं। जानकारों का मानना है कि यदि जांच में बड़े स्तर पर कर चोरी की पुष्टि होती है तो बिल्डर के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें