फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: सीवर साफ करते समय दो सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mon, 25 Jan 2021 12:25 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
मृतक इब्राहिम और सलमान - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
संजय कालोनी में 33 फुट रोड पर सीवर सफाई के दौरान दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान पंश्चिम बंगाल निवासी इब्राहिम और सलमान के रूप में हुई है। दोनों यहां सेक्टर-9 के पास झुग्गियों में रहते थे। मृतकों की उम्र 30 से 32 साल है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक संजय कालोनी में सीवर सफाई का काम एक ठेकेदार ने लिया था। कई दिन से यहां सीवर सफाई का काम चल रहा है। इब्राहिम और सलमान ठेकेदार के पास मजदूरी करते थे। सोमवार सुबह दोनों 33 फुट रोड पर सीवर के मैनहोल में उतरे। दोनों ने सुरक्षा उपकरण नहीं लगाए हुए थे। नीचे उतरते ही दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। मैनहोल के बाहर मौजूद दूसरे कर्मचारियों ने जब देखा कि दोनों नीचे बेसुध पड़े हैं तो उन्हें मैनहोल से बाहर निकाल। 

उन्हें तुरंत बादशाह खान अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रखवाए हैं। मृतकों के परिजनों के बारे में पुलिस को ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। पुलिस  मृतकों के परिजनों की जानकारी जुटाने में लगी है। 
विज्ञापन


बता दें कि सरकार के तमाम कदम उठाने के बाद भी देश में हाथ से मैला उठाने और बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवर की सफाई करने का काम अभी तक बंद नहीं हुआ है। इसी कारण केंद्र सरकार ने दो बड़े फैसलों किए थे। सामाजिक न्याय मंत्रालय मशीन से सीवर की सफाई को अनिवार्य बनाने जा रहा है। वहीं, शहरी मामलों के मंत्रालय ने 'सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज' शुरू किया है, ताकि किसी भी व्यक्ति को सीवर या सेप्टिक टैंक में प्रवेश ना करना पड़े। हालांकि, इसके बाद भी पिछले पांच सालों में 800 सफाईकर्मियों की मौत सीवर लाइनें साफ करने के दौरान हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें